हम सभी को एक प्रण लेना चाहिए की सिर्फ उतना ही थाली में लेंगे, जितना हम खा सकते हैं क्योंकि हम प्रतिदिन जितना खाना बर्बाद करते हैं यदि वहीं खाना जरूरतमंदों को प्रतिदिन मिले तो आप सब यकीन मानिए देश में कोई भी कभी भी भूखा नहीं सोएगा ।
दोस्तों पुराने कपड़े, कंबल, चद्दर, जूते, जुराब, चप्पल, खिलौने आदि जो भी आपके पास सामान है उसको दान देने के लिए हमें फोन करें हम आपके घर से लेकर जाएंगे।
आओ हम सब मिलकर इस ठंड में मुरझाए चेहरों पर खुशियां लाए।
आप सभी का सहयोग जरूरी है क्योंकि सहयोग के बिना यह कार्य असंभव है धन्यवाद।
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए इस #राष्ट्रीयबालिकादिवस के अवसर पर बालिकाओं के प्रति विभिन्न प्रकार के सामाजिक भेदभाव और शोषण को समाज से पूर्ण रूप से हटाने का तथा बेटियों को सशक्त बनाने व सुरक्षित और बेहतर माहौल प्रदान करने का संकल्प लें ।
अपने अदम्य साहस और शौर्य से मां भारती की रक्षा करने वाले देश के वीर सैनिकों को #आन्या_फाउंडेशन_एनजीओ की तरफ से #थल_सेना_दिवस पर सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
आन्या फाउंडेशन और जन सेवा वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के द्वारा आज मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में बाढ़सा गांव में हवन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमें दीपक, धीरज मलिक, ऋषिपाल सिंह, नरेंद्र, आशु राठौड़, अमित, रोहित, धीरज किन्हाँ मंदिर के भगत जी व गांव के बच्चे,महिलाएँ,बुजुर्गों ने सहयोग दीया व हवन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर हवन की शोभा बढ़ाई ।
संस्था के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल सिंह जी ने सभी सहयोगीयों एवं समस्त ग्रामवासियों का तहे दिल से शुक्रिया एवं धन्यवाद कहा।